Guatam Adani 2021 के दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति, Jeff Bezos, Elon Musk को भी पछाड़ा
हुरुन ग्लोबल (Hurun Global) ने 2021 के सबसे अमीर बिजनेस टाइकून की सूची जारी की और गौतम अडानी ने जेफ बेजोस, एलोन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए आपकी संपत्ति में $49 बिलियन का इजाफा किया। आज गौतम अडानी दुनिया और देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति बन गएँ हैं।
M3M Group for the Global Rich List – मुकेश अम्बानी जो आयल से लेकर रिटेल की दुनिया मे झंडे गाड़ रहे हैं उनकी सम्पति 103 बिलियन डॉलर है जो लगभग 24 फीसदी रफ़्तार से हर साल बढ़ रही है।
गौतम अडानी का कारोबार पोर्ट से लेकर एनर्जी का है इनकी वेल्थ 183 फीसदी की रफ़्तार बढ़ कर 81 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गयी है। यही तेजी रही तो 2022 के अंत में गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होंगे।
अडानी की संपत्ति पिछले 10 साल में 400 फीसदी की दर से बढ़ रही है. लेकिन रिपोर्ट से पता चला कि अडानी 1830 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।
इसी सूची में तीसरा स्थान पाने वाले एचसीएल के शिव नादर भी एक भारतीय हैं जिनकी संपत्ति 28 बिलियन डॉलर है, सीरम इंस्टीटूट के साइरस पूनावाला 26 बिलियन डॉलर और स्टील टायकून लक्ष्मी मित्तल 25 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक है।
59 साल के गौतम अडानी ने हुरुन लिस्ट में सबसे अधिक वेल्थ को जोड़ा है। इनकी वेल्थ पिछली साल इतनी बढ़ी की इन्होने ग्लोबल बिज़नेस टाइकून जेफ बेजोस, एलोन मस्क और बर्नार्ड अरनॉल्ट पछाड़ दिया।
गौतम अडानी की 2020 वेल्थ 17 बिलियन डॉलर थी लेकिन जब से इन्होने रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी एनर्जी पर काम किया अचानक इनकी वेल्थ में 81 बिलियन डॉलर तक बढ़ गई।
यही लिस्ट हमको बताती है की अम्बानी की वेल्थ में 2021 में सिर्फ 20 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ जो अडानी के सामने काफी कम है।
इस सूची ने मुझे चौंका दिया जब मैंने देखा कि Nayka लाइफस्टाइल की संस्थापक फाल्गुनी नायर 7.5 बिलियन डॉलर के साथ इस सूची में प्रवेश करती हैं। यह मेरे लिए शानदार खबर से एक है क्यूंकि मैं इनके द्वारा स्टार्टअप को नजदीक से फॉलो कर रहा हूँ।
हुरुन ग्लोबल के एमडी और शोधकर्ता अनस रहमानी का कहना है कि भारत अरबपतियों की सूची में तीसरे नंबर पर है। इसकी सबसे बड़ी वजह बताते हैं कि भारत में तेजी अरबपति बढ़ रहे हैं।
भारत दुनिया का दूसरे नंबर का आबादी वाला देश है दुनिया के 18 फीसदी लोग यहाँ रहतें है। दुनिया के सभी अरबपति में से भारत में 5 साल पहले केवल 4.9 फीसदी अरबपति थे जो आज बढ़कर 8 पर्सेंट हो गई है।
भारत में केवल 215 अरबपति है वही अगर बात करें अमेरिका की तो उनके पास 716 है और चीन में 1133 अरबपति है। यह लिस्ट बताता है कि अंबानी दौलत जोड़ने के मामले में 8वें स्थान पर हैं। 5 साल पहले अंबानी 45 अरब डॉलर और 10 साल पहले 20.5 अरब डॉलर थे। वही अडानी 5 साल पहले 8.8 अरब डॉलर थी और 10 साल पहले 14 अरब डॉलर थी।
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में 3381 अरबपति शामिल है जो 2557 कंपनियां के साथ जोड़े और 69 अलग अलग देशो दे आते हैं।
कुछ नए भारतीय टॉप 100 के लिस्ट में पहली बार शामिल हुए हैं। 23 अरब डॉलर के साथ अवेनुए सुपरमार्केट की राधाकृष्ण धमानी और एसपी हिंदुजा जो की हिंदुजा के मालिक है।
अचानक अरबपतियों का बढ़ाना अच्छा होना तभी साबित जब इस गरीब देश के लोगो को भी आर्थिक तंगी को दूर करने के कोशिश हो जो नए अरबपति उद्योगपति से उम्मीद की जा सकती है। आपका इस बारे में क्या विचार है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय दें।
इसे भी पढ़ें – शेयर मार्केट कैसे सीखे?
-
बीमा कितने प्रकार के होते हैं? | Bima Kitne Parkar Ke Hote Hai?
-
Guatam Adani 2021 के दुनिया के दूसरे अमीर व्यक्ति, Jeff Bezos, Elon Musk को भी पछाड़ा